मानिक चंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंधरिया फैज व मझौआमीर के सिवान में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। लपटों को देख गंधरिया फैज, गंधार, जमदाशाही, मझौंआमीर, सोनरसा, भतरिन्हवां व पलान के लोग पहुंचकर बुझाने में जुट गए। 10 बिस्वा डंठल जलकर राख हो गया। सूचना पर डायल 112, रूधौली पुलिस व वाल्टरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझ गई और फायर ब्रिगेड को बीच रास्ते से लौटा दिया गया। संवाद