सड़क पर धान रोप कर प्रदर्शन करते लोग।
बस्ती। सदर ब्लॉक के चमरौहा सियरापार के लोगों ने शुक्रवार को जर्जर सड़क पर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। लालमुनि चौधरी व सर्वेश चौधरी ने बताया कि हर्दिया, वाल्टरगंज जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय है। आएदिन राहगीर सड़क पर गिरते रहते हैं। जन प्रतिनिधियों से कई बार कहा गया किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणाें का कहना है कि छात्रों को स्कूल आने-जाने में असुविधा हो रही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शकुंतला देवी, छंगुरा देवी, शांती देवी, गुंजन, श्याम लाल, शुभम चौधरी, सूर्यनाथ चौधरी, दिलीप चौधरी आदि शामिल रहे।