फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

Fri, 10 Oct 2025 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बहादुरपुर ब्लॉक पर बीडीओ कार्यालय का घेराव करते प्रधान ।
विज्ञापन
बहादुरपुर। मनरेगा कार्यों को स्वीकृति न मिलने से नाराज प्रधानों ने बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को बीडीओ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। ग्राम प्रधानों का कहना था कि श्रमिकों को रोजगार देने की मंशा से संचालित मनरेगा योजना जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण बेकार साबित हो रही है। श्रमिकों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ब्लाॅक अध्यक्ष सचिन दुबे ने बताया कि ग्रामीण श्रमिक रोजगार के लिए प्रधान के पास आते है। उनकी मांग पर हम लोग कार्य योजना स्वीकृति के लिए देते हैं। किंतु पिछले चार माह से किसी भी कार्य की स्वीकृति नहीं मिली है। सरकार का उद्देश्य हैं कि ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण उनके सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। प्रधान शेर मोहम्मद, सुनील चौधरी, राजदेव, पहलवान यादव, अनिल कुमार निषाद, विनोद चौधरी, रिजवान खान, असफाक अहमद, लवकुश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें