फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनबढ़ युवक ने कांटा बाबू को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गन्ना क्रय केंद्र पर मनबढ़ युवक ने कांटा बाबू की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, केएम शुगर मिल अयोध्या का फरेंदा सेंगर गांव में गन्ना क्रय केंद्र लगा है। अयोध्या के विजय कुमार यादव शुक्रवार को दोपहर में गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे, तभी करनपुर गांव का एक मनबढ़ युवक पहुंच गया। आरोप है कि युवक बिना गन्ना तौल कराए ही पर्ची बनाने का दबाव बनाने लगा। कुछ ही देर में वह कांटा बाबू की पिटाई करने लगा। किसानों ने बीच-बचाव किया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें