फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू कार दूसरी लेन में जाकर बोलेरो से टकराई

Sun, 08 Sep 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया के पास सड़क दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त वाहन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। रिठिया के पास कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में पहुंच गई। दूसरी लेन में जा रही बोलेरो से कार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजकर पुलिस ने क्रेन से वाहनों को सड़क से हटवाया। तब जाकर रास्ता बहाल हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रिठिया के पास अयोध्या की तरफ से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। बोलेरो से टक्कर इतनी तेज हुई कि कार चालक 30 वर्षीय मो. इमरान पुत्र जाहिद निवासी कटरा बुजुर्ग थाना कप्तानगंज व बोलेरो चालक 24 वर्षीय प्रिंस पांडेय निवासी सिरहवा थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से रास्ते से हटवा कर कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें