पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेलहरा के पास हनुमान जी मंदिर के समीप दोपहर में एक कार का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार मयंक जायसवाल (30) पुत्र घनश्याम जायसवाल निवासी इटवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर, आदर्श जायसवाल (28), आशीष कुमार (27) निवासीगण ग्राम झकरहिया थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वे सभी बस्ती से डुमरियागंज मार्ग होकर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम बेलहरा के पास कार का टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया गया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। संवाद