फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर ने पिकअप चालक समेत दो युवकों को रौंदा, मौत

विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र में दुर्घटना के बाद पलटा पिकअप। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
ट्रेलर ने पिकअप चालक समेत दो युवकों को रौंदा
विज्ञापन

वाहन का टायर बदल रहे थे दोनों, लगा जाम
छावनी थाने के नाल्हीपुर गांव के पास हुई दुर्घटना
विक्रमजोत/छावनी (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित नाल्हीपुर गांव के पास शनिवार सुबह टायर बदलते समय बेकाबू ट्रेलर ने पिकअप के चालक और एक अन्य युवक को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। उस वक्त पिकअप का खलासी शौच करने गया था। हादसे के बाद एक लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। जानकारी के अनुसार लखनऊ से गोरखपुर सामान लादकर जा रही पिकअप का टायर नल्हीपुर के पास पंचर हो गया। चालक व एक अन्य युवक गाड़ी खड़ी कर टायर बदलने लगे। इस दौरान अयोध्या की तरफ से गोरखपुर जा रहा ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। पिकअप का टायर बदल रहे 32 वर्षीय चालक रविंद्र निवासी बांसी थाना गोला कोतवाली जनपद लखीमपुर और अफजल बैर (32) पुत्र निवासी जादमपुर गौरैया शरीफ, थाना कोतवाली पूरनपुर, जनपद पीलीभीत की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पिकअप का खलासी आसिफ बैर निवासी जादमपुर गौरैया शरीफ, थाना कोतवाली पूरनपुर जनपद पीलीभीत दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर शौच करने गया था। पुलिस ने आसिफ से दुर्घटना के शिकार दोनों युवकों के बारे में जानकारी ली और परिजनों को सूचना दी गई। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि ट्रेलर चालक पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें