फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूरे दिन हांफती रही यातायात व्यवस्था, खरीदारी करने निकले लोग हुए हलकान

Sat, 11 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस की बेपरवाही से देर तक जाम में फंसे रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पंचपर्व के पहले ही दिन शुक्रवार को यातायात व्यवस्था चरमरा गई। धनतेरस की खरीदारी करने निकले नागरिकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। यातायात पुलिस की बेपरवाही के कारण कई जगह बच्चों को लेकर लोग जाम में फंसे रहे। सुव्यवस्थित यातायात का दावा करने वाली यातायात पुलिस दूर तक नजर नहीं आई। इक्का-दुक्का की जगह यातायात सिपाही मौजूद दिखे, मगर वे भी संचालन का जिम्मा होमगार्ड्स के हवाले करके टहलते नजर आए। नतीजा यह रहा है कि जहां तरतीब से वाहनों को निकाला जा सकता था, वहां भी पहिए ठहर से गए। कई जगह लोगों की यातायात पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई।
सबसे ज्यादा समस्या कटरा पानी की टंकी से लेकर फव्वारा तिराहा, फव्वारा तिराहे के कंपनी बाग, कंपनी बाग से जनता होटल तक नजर आई। इसके अलावा गांधीनगर में शालीमार मार्केट से हनुमान गढ़ी मंदिर, गांधीनगर पुलिस चौकी और जीआईसी तक, रोडवेज तिराहे से बीएसएनएल कार्यालय, अस्पताल चौराहे के दोनों तरफ रोड पर पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन

दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार जाने वाले रोड पर काफी जाम की स्थिति रही। उधर, करुआ बाबा स्थान तिराहे से रेलवे फाटक पार पांडेय बाजार तक पैदल निकलने में पसीने छूट गए। गली-कूचे से भी निकलने में बहुत झाम रहा। महिलाएं, बच्चे, पुरुष कपड़ा, बर्तन, आभूषण, मिठाई आदि की दुकानों में भरे हैं तो उससे ज्यादा संख्या में लोग सड़क पर घूम रहे हैं। यूं तो गांधीनगर मुख्य बाजार में आने वाले वाहन दुकान के सामने सड़क के किनारे या बीचोबीच खड़े करते हैं। इससे दस मीटर चौड़ी सड़क गली के रूप में परिवर्तित हो जाती है। शुक्रवार को ज्यों-ज्यों दिन ढलने के साथ भीड़ बढ़ती गई तो वहां फंसे लोगों का निकलना दूभर हो गया। कंपनीबाग से गांधीनगर तक वाहन से आना टेढ़ी खीर साबित हुआ।
...
गली की तरफ जो भी मुड़ा, फंसा गया
कंपनीबाग से वाहनों का प्रवेश रोकने के बाद कई लोग गांधीनगर मार्ग पकड़ने के लिए गलियों का सहारा लेते देखे गए। मगर गलियों की हालत पहले से ठसाठस थी। यहां से वाहन लेकर निकलने में और झाम है। बभनावा गली, महरीखांवा गली, धर्मशाला रोड, त्रिपाठी गली, दरिया खां गली काफी सकरी है। यहां से दो पहिया वाहन ही नहीं निकल पा रहे थे। कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन उसी में घुसा दिया था। जिसने और भी परेशानी बढ़ा दी।

मालवीय मार्ग पर भी सजा बाजार, बढ़ी भीड़
- पटरियों पर दुकानें सज जाने की वजह से जाम के हालात और भी खराब हो गए हैं। दो पहिया वाहन लेकर बाजार में पहुंचे लोग अपने वाहन इन पटरियों पर खड़े करते हैं। मगर पटरियों पर दुकान होने की वजह से बाइक स्कूटर खड़ा करने की दिक्कत हो गई है। पहले से ही चौराहा- चौराहा सब्जी, फल एवं दीपावली उपहार की दुकानें सजी हुई हैं। इस वजह से इस मार्ग पर भी खरीदारों की भीड़ रहती है। इससे जाम की स्थिति यहां भी बनी हुई है। शाम ढलते के बाद रात नौ बजे तक फव्वारा तिराहा, बैरियहवा, रौता चौराहा और नेहरू तिराहे पर पर सरकारी बसों के साथ ऑटो, टैक्सी, कार, बाइक जाम में घंटों फंस रहे हैं।

-

पुरानी बस्ती क्षेत्र में तो पैदल चलने लायक नहीं

- धन तेरस के दिन पुरानी बस्ती क्षेत्र में तो पैदल चलने लायक नहीं रहा। जाम के भय से फुटपाथ कारोबारी अपने ठेले आदि को सुबह दस बजते ही लेकर पहुंच गए थे। ताकि उन्हें जाम का सामना न करना पड़े। दिन में तीन बजे के बाद तो यहां मंगलबाजार, सुर्तीहट्टा, पांडेय बाजार, मेंहदावल रोड, करूआ बाबा चौक पर इस कदर भीड़ बढ़ी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन




कई लोगों ने डायवर्जन ने उलझाया
- डायवर्जन ने कई लोगों को उलझाया मगर शहर के बीचो-बीच चार पहिया वाहनों के न पहुंचने से कुछ हद तक सुविधा भी हुई। धनतेरस की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान बनाया था। जिसमें शुक्रवार को दोपहर के बाद कंपनी बाग से गांधीनगर, मालवीय तिराहा और दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा के स्थान रोड पर आटो और चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया गया। मालवीय तिराहे से कंपनीबाग-गांधीनगर और दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा रोड पर चार पहिया वाहनों के लिए प्रतिबंध रहा। देर शाम दो पहिया वाहनों को भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें