छावनी। थानाक्षेत्र के भुसुड़िया में चोर ई-रिक्शा चुराकर कुछ दूर ले गए और उसकी बैटरी निकालकर उसे छोड़ दिया। अनूप गौड़ ने बताया कि अपना ई - रिक्शा घर के सामने खड़ा करके सोए थे। रात में चोर ई-रिक्शा लेकर चले गए। रिक्शा दुबौलिया थाना क्षेत्र के निदूरी पुल के पास पाया गया। उसमें से चार बैटरी निकाल ली गई है। संवाद