फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिपाही की पत्नी के चेहरे पर टाॅर्च जला जेवरात लेकर भागा चोर

Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। गोरखपुर पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही के दुबौलिया थानाक्षेत्र के पिपरा बृजलाल गांव में स्थित घर में मंगलवार शाम लाखों रुपये का जेवर लेकर चोर पीछे के रास्ते फरार हो गया। खटपट की आवाज सुनकर सिपाही की पत्नी कमरे में पहुंची तो चोर मुंह पर टार्च जलाकर भाग गया। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग गोकुलपुर पिपरा बृजलाल गांव निवासी बिंदू सिंह प्राथमिक विद्यालय खुशहालगंज में प्रधानाध्यापिका हैं। उनका बेटा पुलिस लाइंस गोरखपुर में सिपाही पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को करीब पांच बजे अपनी पुत्री व बहू के साथ बाहर बरामदे में बैठी हुई थी। घर में झाडू लगाने के बाद बहू डस्टबिन लाने गई तो कमरे में लाइट बुझी हुई थी। तभी अचानक चोर ने बहू के चेहरे पर तेज टार्च जला दी। जिससे उसकी आंखे चौंधिया गई। तब तक चोर भागने लगा।
शोर मचाने पर मां-बेटी जब तक पहुंचती तब तक चोर पीछे के रास्ते घर की बाउंड्री कूद कर भाग निकला। कमरे में आलमारी में रखा सारा जेवर गायब था। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें