फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कचहरी आए पूर्व प्रधान की चेन व अंगूठी लेकर भागा उचक्का

Sat, 17 Jun 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कोतवाली क्षेत्र के कचहरी क्षेत्र से एक टप्पेबाज ने झांसा देकर पूर्व प्रधान से सोने की चेन व अंगूठी उड़ा दिया। उसके फरार हो जाने पर हक्का-बक्का पूर्व प्रधान ने पुलिस को खबर की। तुरंत सक्रिय हुई पुलिस ने अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह के पास से एक संदिग्ध को धर दबोचा। जो उचक्के का साथी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर बाजार के पूर्व प्रधान कृष्णा प्रसाद जायसवाल शुक्रवार को किसी काम से कचहरी आए थे। वहां अधिकारियों से जान पहचान का झांसा देकर एक उचक्का मिल गया। जो उनके साथ कचहरी में घंटों टहलता रहा। बताया जा रहा है कि उसने झांसा देकर कृष्णा प्रसाद से सोने की चेन और अंगूठी ले लिया और भाग गया। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि कृष्णा प्रसाद जायसवाल की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें