फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छत के रास्ते घुसकर चोर ने खंगाला घर

Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। बुधवार की रात एकडंगी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के छत पर सीढ़ियों पर लगे दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में दाखिल हुए चोर नकदी व जेवर के साथ गैस सिलिंडर चुरा ले गए।
सुबह जब घर की महिलाएं किचन में साफ-सफाई करने गईं तो सिलिंडर गायब देख खोजबीन करने लगी, तब जाकर चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए गांव के एक युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामजीत वर्मा व उनके भाई और पिता के एक ही घर में रहते है बुधवार की रात करीब 9:30 बजे खा-पीकर सभी लोग कमरे और बरामदे में सोने चले गए। बच्चे भी कुछ देर पढ़ाई करने के बाद सो गए। सुबह करीब छह बजे रामजीत की पत्नी की नींद खुली तो रोजमर्रा के कामकाज के लिए किचन की तरफ गईं। किचन के पास रखा सिलिंडर नहीं देखा तो पति को आवाज देकर पूछा कि हटाया तो नहीं है। जब उन्होंने इन्कार किया तो दोनों लोग इधर-उधर ढूंढने लगे।
छत की तरफ गए तो दरवाजा खुला देख होश उड़ गए। अंदर गए तो रेशमा का बैग भी गायब था। रेशमा ने बताया कि बैग में करीब अस्सी हजार के सोने और चांदी के जेवरात के अलावा करीब सात हजार रुपये भी थे।
घटना की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और शक के आधार पर गांव के एक युवक को पकड़कर पूछताछ करने लगे। पहले तो वह खुद को निर्दोष बताते हुए इन्कार करने लगा। मगर, उसकी बहन और भाई के प्रलोभन देने और समझाने पर घटना में संलिप्तता स्वीकारते हुए सामान छिपाने वाले स्थान पर ले गया।
विज्ञापन

जहां से गैस सिलिंडर और बैग तो मिल गया। बैग में रखे जेवर और नकदी के साथ पीड़ित के बच्चों के शैक्षिक अभिलेख नहीं मिले। सामान मिलने के बाद आरोपी परिजनों को चकमा देकर भाग निकला। पीड़ित ने बताया कि युवक ने घटना में तीन लोगों के शामिल होने का जिक्र किया है। इससे पहले भी इस युवक पर चोरी की घटना किए जाने की सूचना एक व्यक्ति ने थाने पर दी थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मौके पर गई और पूछताछ के बाद चली आई। पीड़ित ने बताया कि तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें