फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर-घर पहुंची टीम, लोगों को खिलाई गई फाइलेरियारोधी दवा

Wed, 20 Aug 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को शहर और गांव में टीमें घर-घर पहुंची और अपने सामने लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई। जनपद में इस बार 14 ब्लॉक के बजाय 11 ब्लॉक में ही सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को शहरी क्षेत्र में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया की अगुवाई में टीम दवा लेकर घर-घर पहुंची। नागरिकों को दवा खिलाई गई। मलेरिया इंस्पेक्टर ज्योति सिंह, फाइलेरिया इंस्पेक्टर शिल्पा भारती ने सहयोग किया। बताया कि फाइलेरिया बीमारी का असर होने पर तत्काल लक्षण नहीं दिखते हैं, बल्कि 10-15 साल बाद दिखाई देते हैं। पांच साल तक लगातार दवा खाकर इसका असर खत्म किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिले के 11 ब्लॉकों और शहर में अभियान घर-घर शुरू है। 21 लाख 75 हजार को दवा खिलाई जानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें