बस्ती। पशुपालन विभाग की ओर से संचालित पशु टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को दो ब्लॉकों सदर और सांऊघाट क्षेत्र में टीम पहुंचकर चिह्नित पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव संबंधित टीकाकरण किया। सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पशुपालकों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान में ढाई लाख पशु आच्छादित किए जाएंगे। संवाद