फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीम ने रि-क्रिएट किया सीन... फंदे से किस तरह लटका होगा कृष्णा

Fri, 28 Apr 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आश्रम पद्धति विद्यालय में जांच करती विधि विज्ञान विशेषज्ञों की टीम के डॉक्टर जी खान, सीओ प्रीति
विज्ञापन
सल्टौआ/भानपुर (बस्ती)। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया भानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच करने बृहस्पतिवार को विधि विशेषज्ञों की टीम विद्यालय पर पहुंची। लखनऊ से अपर उप निदेशक, राज्य चिकित्सा विधि विशेषज्ञ डॉ. जी खान की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कक्षा आठ के छात्र को बुलाकर सीन रि-क्रिएट की गई। साथ आए फोरेंसिक एक्सपर्ट दुर्गेश पांडेय ने छत की ऊंचाई, पंखे की लंबाई और अन्य पहलुओं की छानबीन की और साक्ष्य संकलित किया। पूरे जांच का वीडियो फुटेज भी तैयार किया। टीम ने विद्यालय के छात्रों और विद्यालय के अध्यापकों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में टीम के लोगों ने कुछ भी बताने से इन्कार किया। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. जी खान ने बताया कि एडीजी गोरखपुर के निर्देश पर जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ रुधौली प्रीति खरवार, नायब तहसीलदार भानपुर अजीत सिंह, इंस्पेक्टर मृत्युंजय पाठक, उप निरीक्षक हीरालाल, मंजीत कुमार, तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार] मृत छात्र कृष्णा के पिता संजय त्रिपाठी व अन्य लोग मौजूद रहे।
-
यह थी घटना
- संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के लहुरादेवा जगदीशपुर निवासी संजय कुमार त्रिपाठी का पुत्र कृष्णा (14) भानपुर जोगिया स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। 18 फरवरी की शाम को कृष्णा बच्चों के साथ परिसर में खेल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक मैदान से कमरे में चला गया था। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो बच्चे कमरे के पास गए थे। कमरा अंदर से बंद मिला था। खिड़की के रास्ते बच्चों ने देखा तो कृष्णा का शव पंखे से मफलर में बंधा लटक रहा था। इस मामले में आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य व छात्रावास सहायिका को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। मृत छात्र कृष्णा के पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्य, अध्यापक समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


इसलिए उठे सवाल
- पुलिस के उपलब्ध कराए गए फोटो में मृतक कृष्णा का पांव फर्श को छू रहा था। जबकि फोरेंसिक के जानकार बताते हैं कि अगर फर्श पर पांव छू रहा है तो मौत होने की गुंजाइश कम हो जाती है।घटना की सूचना परिवार वालों को देने में काफी देर की गई। बावजूद इसके किसी अधिकृत व्यक्ति के बजाए पड़ोस के लड़के के जरिए परिवार के लोगों को सूचना दी गई। परिवार के लोगों के मुताबिक पंखे के रॉड में मफलर बांधने के बजाए उसके ब्लेड में बांधा गया, जबकि 45-48 किलो का कृष्णा ब्लेड से लटकता तो ब्लेड मुड़कर नीचे आ गई होती। पिता के मुताबिक उन लोगों के पहुंचने से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए सील कर देना संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें