फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायाकल्प की टीम ने सीएचसी की सुविधाओं को जाना

Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाली सीएचसी को मिलेगा कायाकल्प अवॉर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कायाकल्प अवॉर्ड के लिए चिह्नित कप्तानगंज सीएचसी का बुधवार को कायाकल्प की राष्ट्रीय टीम ने निरीक्षण किया। स्वच्छता से लेकर मरीजों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जांच की। यह टीम की ओर से किया जाने वाला अंतिम निरीक्षण है। इसके बाद अस्पतालों को अंक निर्धारित किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली सीएचसी को कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
टीम ने बाहरी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। यहां सफाई के अलावा रखरखाव, छिड़काव, स्वच्छ वातावरण, कूड़ा प्रबंधन व संक्रमण कंट्रोल, स्वच्छता संवधर्न, बाहरी क्षेत्र में अस्पताल की चहारदीवारी तथा इको फ्रेंडली सुविधाओं का टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में अयोध्या के डॉ. डी देवनाथ, गाजीपुर के जनसेवा संवर्धन इंस्टीट्यूट के इंद्रजीत, आंबडेकर नगर के चिकित्सक डॉ. रवि वर्मा शामिल रहे। टीम ने सीएचसी में उपलब्ध सुविधाओं को देखा। कर्मचारियों से जानकारी भी ली। इस दौरान जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें