फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिनभर में धूप ने तपाया, शाम को चलीं हवाएं

Thu, 16 May 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चटख धूप ने बुधवार को लोगों का स्वागत किया। सुबह छह बजे से ही धूप इतनी तेज रही कि बर्दाश्त करना मुश्किल था। पूरे दिन लोग खूब परेशान हुए। पारा 40 डिग्री के करीब रहा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। बुधवार सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों के हलक सूख गए। दोपहर होते ही ऐसा लग रहा था जैसे आसपास ही कहीं आग का गोला दहक रहा है। स्कूलों में जब छुट्टी हुई तो अधिकतर पैदल घर तक जाने वाले बच्चों ने ई रिक्शा की सवारी की। मुख्य मार्ग से घर तक कई आइसक्रीम खाते हुए घर की ओर गए। हालांकि शाम सात बजे के बाद तेज हवाओं से लोगों को कुछ राहत मिली। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें