जीआरएस इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया गया पुरस्कृत।
बस्ती। जीआरएस इंटर कालेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य हरीराम बंसल के नेतृत्व में हाईस्कूल एवं इंटर में कॉलेज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र इंटर अमन कुमार प्रथम, विकास कुमार द्वितीय और अखिलेश कुमार को विद्यालय में तृतीय स्थान मिला। जबकि हाईस्कूल में कृष्ण मुरारी चौहान प्रथम, हर्ष जायसवाल द्वितीय और राज किशोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य दीनानाथ, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ सुरेंद्र चौधरी, अटेवा जिला संयोजक तौआब अली, चक्रधर मौर्य, रामकेश चौधरी, विजय गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, सचिदानंद मिश्र,आशा पांडेय, दिनेश प्रताप, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिता प्रजापति, संतोष कुमार, राजेश कुमार आर्य,सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद