फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्राओं ने नाटक के जरिए स्वावलंबन पर दिया जोर

Tue, 23 Sep 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर बाजार के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाटक के जरिए स्वावलंबन पर जोर दिया गया। छात्राओं ने बाल अधिकारों से जुड़े नारे लगाए। छात्राओं ने नाटक का मंचन कर कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा पर कटाक्ष किया। नाटक के माध्यम से बालिकाओं ने समाज में व्याप्त इस समस्या को उजागर किया और कन्या संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। वार्डन नीलम पांडे ने बताया कि यह आयोजन बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर शिक्षिकाएं, छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें