फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कक्षा आठ की छात्रा ने कुआनो नदी में लगाई छलांग, मौत

Thu, 28 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दो किमी पैदल चलकर पुल तक पहुंची थी छात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लालगंज (बस्ती)। लालगंज कस्बे मेंं कुआनो नदी के पुल से बुधवार सुबह करीब नौ बजे कक्षा आठ की एक छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी। पानी में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व ग्रामीण पुल पर पहुंच गए। 20 मिनट में ही स्थानीय गोताखोरों ने शव की तलाश कर ली। परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं कि उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के हथियाव कला निवासी रिंकू निषाद की 16 वर्षीय पुत्री हेवंती कक्षा आठ में पढ़ती थी। बुधवार सुबह घर के मां, भाई और बहन गन्ना छीलने चले गए। तभी वह पैदल चलकर गांव से दो किमी की दूरी पर लालगंज बाजार कुआनो नदी के पुल से छलांग लगा दी। हेवंती के पिता रिंकू निषाद वर्तमान में रोजगार के सिलसिले सऊदी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त में जुट गई। शव की पहचान हथियांव कला निवासी रिंकू निषाद की 16 वर्षीय पुत्री हेवंती के रूप में हुई। लालगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें