कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में शुक्रवार की रात 8 बजे संदिग्ध चोर समझकर लोगों ने काली मंदिर के निकट पंकज की पिटाई कर दी। जब वह चिल्लाते हुए गुहार किया तो गांव के लोगों ने उसकी जान बचाई। गांव के लोगों ने बताया कि पंकज अपनी दुकान से बाइक से घर जा रहा था। वह गांव के काली मंदिर के निकट गन्ने के खेत से निकले चार लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।