फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या जैसा सज गया बस्ती, गली-गली गूंज रही राम धुन

Mon, 22 Jan 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों, घरों, प्रतिष्ठानों में चल रहा भजन-कीर्तन, मानस अखंड पाठ
विज्ञापन

श्रीराम के आदर्शों की व्याख्यानों में हो रही चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि ऐसा राम मय माहौल उन लोगों ने कभी नहीं देखा गया। हर कोई सिर्फ राम की अयोध्या और अयोध्या के राम की चर्चा कर रहा है। जहां देखें वहां राम धुन की गूंज है। मंदिरों, विद्यालयों, प्रतिष्ठानों में भजन-कीर्तन चल रहा है। श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ किए जा रहे हैं। दीपावली की तरह घरों, गलियों की साफ-सफाई करके सजाया गया है। सोमवार को जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मिठाइयां बांटी जाएंगी। रविवार से ही शहर, कस्बों और गांव में झांकियां निकाली जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी कि कोई परिंदा भी पर न मार सके।
विज्ञापन

श्रीराम के आदर्शों, उनके जीवन वृत्तियों पर व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं। जहां वक्ता कह रहे हैं कि भौगोलिक दृष्टि से अयोध्या बस्ती का पड़ोसी जिला है लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि में यह धरती श्रीराम के प्रादुर्भाव की निमित्त भी है। श्रृंगी ऋषि ने जिस मखौड़ा में पुत्रेष्ठि यज्ञ किया था उसकी श्रीराम जन्मभूमि से दूरी सिर्फ 17 किलोमीटर ही तो है। विद्वान बताते हैं कि अगर बस्ती अयोध्या का अंश न होता तो अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा यहीं से शुरू होकर यहीं पर खत्म नहीं होती। ऐसे में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की खुशी अयोध्या वासियों से कम नहीं है। रविवार को हर कोई राम मय नजर आया। बच्चे घरों में दीपावली की तरह सजावट कर रहे हैं। बाजार से दीए खरीदकर लाए गए हैं। ताकि सोमवार को ड्योढ़ी, दरवाजे और छज्जे को रोशनी से जगमगा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें