बस्ती। छठ महापर्व पर अमहट घाट पर समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति की तरफ से लगाए गए दो दिवसीय “बिछड़े मिले-खोया पाया शिविर” का मंगलवार को समापन हुआ। संयोजक जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि इस दौरान 100 से अधिक लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि छठ पर्व के दौरान अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के समय हजारों की भीड़ जुटती है, ऐसे में खोया-पाया शिविर की व्यवस्था आवश्यक है। जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि समिति का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। भाजपा नेता ई. अरविंद पाल ने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। शिविर के समापन समारोह में सत्येन्द्र श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, रोली सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद