टिनिच। भानपुर तहसील क्षेत्र की अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत में बहुप्रतीक्षित द्वितीय चरण की चकबंदी प्रक्रिया जोरों पर है। 1280 गाटों की 2750 बीघे जमीन का तरमीम कार्य पूरा हो गया है। 64 वर्ष बाद इस ग्राम पंचायत की चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने के लिए ग्राम प्रधान मधुबाला चौधरी को पंचायत भवन पर अक्टूबर 2024 में अनशन पर बैठना पड़ा था। प्रशासन की ओर से गठित टीम में शामिल सहायक चकबंदी अधिकारी हर्रैया मिथिलापति शुक्ल, चकबंदी कर्ता व लेखपाल ग्राम पंचायत के तिनहरी टोले में खेतों की पैमाइश कर रहे हैं। लेखपाल सुभाष यादव ने बताया कि गांव में 2294 गाटे हैं, जिसमें अबतक 1280 गाटों की तरमीम की प्रक्रिया चल रही है। इस गांव में चार शीट का भू नक्शा है, जिसमे दो पूरा कर तीसरे नक्शा में पैमाइश हो रही है। बताया यदि मौसम ठीक रहा तो तरमीम की प्रक्रिया समय से पूरी हो जाएगी। मौके पर रामजी यादव, कन्हैया लाल, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।