फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली गिरने से छप्पर जला, वृद्ध ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
हरैया गांव में बिजली गिरने से जला आम का पेड़ व छप्पर-संवाद
विज्ञापन
बनकटी। शनिवार को देर रात तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी होने की वजह से जगह-जगह विद्युत तार पर पेड़ गिरने से विद्युत सप्लाई देर रात तक बाधित रही। हरैया गांव में पूर्व कोटेदार विश्राम के घर के सामने आम के पेड़ पर गिरीं बिजली से पेड़ सहित नीचे रखे लकड़ी व छप्पर जलने लगा। छप्पर में मौजूद एक व्यक्ति ने भाग कर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ उपकेंद्र के देईसाड़, बानपुर बनकटी आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवा से जगह-जगह विद्युत पोल व तार पर पेड़ गिरने से शनिवार को बिजली ठप हो गई। हरैया गांव निवासी विश्राम ने बताया कि शनिवार को देर सायं वह छप्पर के नीचे सोया था कि पहले तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो ही रही। अचानक बादल फटने की आवाज जैसा सुनाई पड़ा। छप्पर जलने लगा और धुआं देखा तो तुरंत शोर मचाते हुए भाग कर जान बचाई। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तथा गेहूं की फसल मकान को जलने से बचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें