बस्ती। शहर के फुटहिया संसारपुर स्थित करमा देवी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के विभाग प्रद्युम्न सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान आफ फार्मेसी कालेज के सभागार में वाई-20 चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। चौपाल को संबोधित करते हुए एडीएम कमलेश चंद्र ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इसमें युवा वर्ग की एक बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। डॉ. नीलेश व प्रभात मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता भावेश नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ के पदाधिकारी भावेश पांडेय ने की। उन्होंने छात्रों का उत्सावर्धन करते हुए उन्हें देश के लोकतंत्र में बेहतर योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के समापन के मौके पर प्राचार्य डॉ नीलेश ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर मनोज चतुर्वेदी, मातेश्वरी नंदन, दिवाकर मिश्रा, इंद्रेश कुमार, अमित कुमार अग्रहरी, राधिका व अंकिता त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।