फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिगड़ैल सांड़ को पकड़कर भेजा गोशाला

Sat, 19 Jul 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित चिलमा बाजार में बिगड़ैल सांड़ से लोग परेशान थे। सांड़ पिछले तीन दिन में सैनिया के सुरेश पासवान, राजू चौधरी व चिलमा बाजार के उपेंद्र मिश्रा व रामदेव अग्रहरि पर हमला कर चुका है। सांड़ के हमले में तीनों को गंभीर चोट आई है। बाजार के लोग सांड़ को पकड़वाने के लिए कई बार कह चुके हैं। शुक्रवार को ग्राम प्रधान विजय सोनी एवं पशु अस्पताल चिलमा के डॉक्टर अजय गोंड़ के दिशा निर्देश में ग्रामीणों के सहयोग से सांड़ को पकड़ लिया गया और उसे गोशाला रमना तौफीर भेज दिया गया। सांड़ के पकड़े जाने से व्यापारी व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें