फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क कर दी ऊंची... पटरी रह गई नीचे, अब लग रहा जाम

Fri, 04 Oct 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडेय बाजार से पॉलिटेक्निक चौराहा तक बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

आरसीसी सड़क के किनारे नहीं बनाई गई पटरी, हो गई खाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे से पांडेय बाजार जाने वाले मार्ग का आरसीसी निर्माण दो साल पहले करा दिया गया। इससे यह सड़क करीब एक फीट ऊंची हो गई। दोनों किनारे पर पटरी का निर्माण नहीं कराया गया है। जबकि इस मार्ग से आधा दर्जन कॉलोनियां जुड़ीं हैं। पटरी न होने से सड़क से वाहन नीचे नहीं उतर पाते हैं। आमने-सामने ट्रक आ जाने से संकरी सड़क पर जाम भी लग जा रहा है।
पांडेय बाजार से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क काफी खस्ताहाल थी। जलभराव वाले क्षेत्र में यह सड़क होने के कारण तारकोल की सड़क टिकाऊ नहीं होती रही। इस वजह से पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क को पाॅलिटेक्निक चौराहे से लेकर बरदहिया बाजार तक एक किमी की लंबाई में आरसीसी बनाने का फैसला लिया। दो साल पहले सात मीटर चौड़ाई में सड़क का निर्माण कराया गया। मगर, दोनों किनारों पर पटरी का निर्माण सड़क के लेबल में नहीं किया गया। इससे सड़क के दोनों तरफ की पटरी एक फीट नीचे हो गई है।
विज्ञापन

चौड़ाई कम होने की वजह से जैसे ही यहां आमने-सामने भारी वाहन पहुंच रहे हैं मार्ग पर जाम लग जा रहा है। क्योंकि कोई भी वाहन सड़क ऊंची होने के चलते पटरी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि पांडेय बाजार में थोक कारोबार होने के कारण दिनभर भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जानकार वाहन चालक परिवर्तन मार्ग हड़िया चौराहे से पांडेय बाजार में प्रवेश करते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने से यहां भी जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
...
मालवीय मार्ग पर गड्ढों में डलवाए जा रहे रोड़े-राबिश



दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली त्योहार के मद्देनजर मालवीय मार्ग की खस्ताहाल सड़क को फिलहाल चलने लायक बनाया जा रहा है। दो दिनों से इस मार्ग पर गड्ढों में रोड़े, राबिश गिराए जा रहे हैं। हालांकि, सड़क के नवीनीकरण के लिए बीडीए ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मगर, निर्माण में अभी देरी है। दुर्गा पूजा उत्सव भी शुरू होने वाला है। मार्ग के दोनों तरफ जगह- जगह पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। इस मार्ग पर पहले की अपेक्षा हलचल और बढ़ गई है। शहरवासियों ने गड्ढे भरवाने और रोडलाइट ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इसी के दृष्टिगत यहां ईंट-रोड़े के मलबे से गड्ढों को भरा जा रहा है। प्रकाश व्यवस्था अभी ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

...
कोट
जलभराव होने के चलते पॉलिटेक्निक चौराहे से बरदहिया तक तारकोल की सड़क टिकाऊ नहीं होती थी। इस वजह से आरसीसी सड़क बनवाई गई। पटरी इसमें शामिल नहीं थी। सड़क ऊंची होने की शिकायत मिलने के बाद दोनों किनारों पर मिट्टी भरवाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। एक-दो दिन में समस्या दूर हो जाएगी।
इं. अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें