टिनिच। वाल्टरगंज-बभनान मार्ग से रेलवे गेट तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो जाने से राहगीर परेशान हैं। सल्टौआ ब्लॉक के आमा ग्राम में इमिलिया चौराहे से रेलवे गेट तक जाने के लिए राज्य वित्त योजना के तहत वर्ष 2018-19 में सड़क का निर्माण कराया गया था। इस सड़क से तिन्छवा, साड़ी कल्प, आमा आदि गांवों के लोगों का आना-जाना है। आमा के जितेंद्र ने बताया की पश्चिम रेलवे क्राॅसिंग को जोड़ने वाली सड़क टूट जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। गांव के राजेश गुप्ता, गुलाम, बिनोदकुमार, सतंराम, झगरू सेठ, विजय कुमार ने सड़क निर्माण की मांग की है। संवाद