फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौकरी के लिए अनुचर ने साढ़े तीन लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में अनुचर की नौकरी दिलाने का दिया था झांसा
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाने में अनुचर के खिलाफ दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में अनुचर की नौकरी दिलाने के लिए वहां तैनात एक अनुचर ने साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। तीन साल बीत जाने के बावजूद नौकरी नहीं दिला पाया। इस पर रुपये देने वाला रुपये वापस मांगने लगा तो उसे अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चितरगड़िया निवासी दीनानाथ चौधरी ने तहरीर दी है। जिसमें उनका कहना है कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर दक्षिण द्वारा निवासी हरि प्रकाश पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में अनुचर के पद पर कार्यरत है। उसने अपने स्कूल में अनुचर की नौकरी लगवाने के लिए दीनानाथ चौधरी को झांसा दिया। इसके एवज में उसने साढ़े तीन लाख रुपये, शैक्षिक प्रमाणपत्र और छह फोटो की मांग की। दीनानाथ के मुताबिक फरवरी 2020 में उसने रुपये और कागतात उसे दे दिया। तीन साल बीतने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी तो नगर बाजार में हरि प्रकाश से रुपये वापस करने को कहा। आरोप है कि हरि प्रकाश उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। एसओ राम देव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें