कप्तानगंज क्षेत्र के कठार जंगल में दिखा अजगर। संवाद
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के कठार जंगल गांव में बुधवार को अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, कठार जंगल गांव दोपहर में गोशाला के पूरब एक विशालकाय अजगर को ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना वन दरोगा जगदीश प्रसाद को दी। उन्होंने टीम के साथ पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। कप्तानगंज के रेंजर राजू प्रसाद ने बताया कि अजगर को पकड़वाकर जंगल में छोड़ दिया गया है। संवाद