फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिल श्रमिकों और किसानों का धरना 76वें दिन भी जारी

Sun, 02 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज । गोविंद नगर शुगर मिल गेट के समक्ष श्रमिकों और किसानों का धरना 76वें दिन भी जारी रहा। श्रमिक महेश पांडेय ने कहा कि सरकार मिल श्रमिकों और किसानों के साथ अन्याय कर रही है। श्रमिकों और किसानों का बकाया भुगतान नहीं कराया जा रहा है। प्रशासन भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। कई बार चीनी मिल चालू करने का वादा किया गया लेकिन, प्रबंधतंत्र इस पर खरा नहीं उतर रहा है। कहा कि जब तक श्रमिकों की मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन खत्म होने वाला नहीं है। यह लड़ाई आरपार की होगी। इस मौके पर नित्यराम चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, राकेश चौधरी, त्रिलोकी ,घमालु, राकेश राजभर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें