कैलवरी आइडियल स्कूल हर्रैया में मेधावी को किया गया सम्मानित।
हर्रैया। महूघाट के कैलवरी आइडियल स्कूल में आईसीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले मेघावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या ने प्रशस्ति पत्र देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र विवेक चौरसिया 86.40, सपना पाठक 83.40, पवन कुमार राजभर 82.40, अखिल मिश्रा 80.20 तथा राजवीर सिंह 79.80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय में समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर और शाल देकर प्रबंधक सुजाता मसीह ने सम्मानित किया। सभी छात्रों ने विद्यालय के प्रबंधन व शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें सफलता के श्रेय दिया। सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद