फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनजान बना रहा बिजली निगम... जाती रही लाइनमैनों की जान

Sun, 02 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली विभाग में कार्यरत संविदा लाइनमैन व अकुशल श्रमिकों की लगातार मौत के बाद भी अफसर सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हो रहे हैं। हादसा होने के बाद विभाग अपनी तरफ से कुछ आर्थिक मदद देकर किनारा कर लेता है। लेकिन घटना से सबक नहीं लिया जा रहा है। शहर में राजेंद्र सहित अब तक तीन कर्मियों की करंट और खंभे से गिरने के कारण मौत हो चुकी है। घटना के समय इनमें से कोई भी कर्मी सुरक्षा उपकरण नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

बिजली विभाग में लाइनों के रख-रखाव और मरम्मत का कार्य संविदाकर्मी करते हैं। इन कर्मियों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग कंपनी से होती है। जब इन कर्मियों को सुरक्षा उपकरण देने की बात आती है तो विभाग इन्हें संविदाकर्मी बताकर किनारा कर लेता है। उल्लेखनीय है कि चार अगस्त 2022 को सिविल लाइंस फीडर पर किसान पीजी कॉलेज के पास फाल्ट दुरूस्त करते समय अचानक लाइन में करंट दौड़ा देने से संविदा लाइनमैन रामजी की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने विभाग के दफ्तर के सामने शव रखकर धरना प्रदर्शन तक किया था। इसके अलावा 16 जून 2023 को पुरानी बस्ती क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास खंभे पर फाल्ट दुरूस्त कर रहे प्रेमचंद्र वर्मा की मौत खंभे से गिरने के कारण हो गई थी। प्रेमचंद्र की तरह ही फाल्ट दुरूस्त करते समय शुक्रवार को खंभे से गिरकर राजेंद्र की भी मौत हो गई। घटना के समय राजेंद्र ने भी हेलमेट, डिस्चार्ज बेल्ड, ग्लब्स नहीं पहन रखा था। तीनों घटनाओं के बाद भी विभाग लाइनमैन की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हुआ है।
-
- अप्रैल से नई एजेंसी ने काम करना शुरू किया है। एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी लाइनमैन काे जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए। अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि बिना सुरक्षा उपकरण कोई कर्मी लाइन पर काम नहीं करेगा। -मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें