लालगंज। विकास खंड कुदरहा की ग्राम पंचायत मंझरिया के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को पत्र देकर गांव में तैनात लेखपाल के स्थानांतरण की मांग की है। ग्राम प्रधान एवं गांव के लोगों का आरोप है कि इस गांव में अंत्येष्टि स्थल की जमीन प्रस्तावित है। जबकि, आज तक इस जमीन की पैमाइश नहीं हो पाई है। गांव लोगो ने उप जिला अधिकारी से मिलकर तत्काल लेखपाल को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। संवाद