रजपुरवा गांव में जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण- संवाद
नगर बाजार (बस्ती)। बहादुरपुर ब्लॉक के रजपुरवा गांव में जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि रजपुरवा-बहादुरपुर मार्ग वर्षों से टूटा पड़ा है। आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बारिश में सड़क दलदल हो जाती है। मरीजों को अस्पताल और बच्चों को स्कूल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की मरम्मत जल्द शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मज्जी देवी, विनीता देवी, मीना देवी, सिकली देवी, ऊषा देवी, राम नेवास, सुनील कुमार, राम गनेश, नीरज, रामतीरथ, बैजनाथ, उमाचंद, जयश्री, संतराम आदि शामिल हुए। संवाद