वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के बीआरसी पुर्सिया के पास शनिवार को सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल एक युवक मिला।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बानगढ़ गांव निवासी शिवकुमार (25) बीआरसी पुर्सिया के पास की सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ा था। उसके मुहं से खून निकल रहा था और दोनों हाथों में कटे के निशान थे। करीब 50 फिट दूर एक बाइक खड़ी थी। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया।
इस संबंध में थानेदार शशांक कुमार सिंह ने बताया की देखने से लगता है कि मार्ग दुर्घटना में युवक घायल हुआ है। संवाद