कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडि़ता ने 11 दिन पूर्व अपहृत अपनी नाबालिग बेटी का पता लगाने के लिए सोमवार को दिन भर पुलिस चौकी पर बैठी रही। पूछने पर बताया कि 17 वर्षीय लड़की को गांव के कुछ लोगों ने रहस्यमय तरीके से गायब कर दिया। उसका केस भी दर्ज है पर पुलिस पता नहीं कर सकी है। एसपी को भी तीन दिन पहले प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि 12 जून की रात को गांव के अनुज यादव व अनूप यादव लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गए। लालगंज पुलिस ने 15 जून को केस दर्ज किया लेकिन, अब तक लड़की का कहीं पता नहीं चल सका है। संवाद