फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चलनी में चांद दिखा... सजना से हुआ दीदार, बाजार भी गुलजार

Mon, 21 Oct 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अखंड सुहाग का व्रत करवा चौथ की छटा घर से लेकर बाजार तक दिखीं। निर्जला व्रत रख सुहागिनें सती सावित्री का स्वरूप बनीं तो पति भी परमेश्वर की भूमिका में उनके लिए तरह-तरह के उपहार संजोए।
घर से लेकर बाजार तक शुभ-लाभ का माहौल सृजित हुआ। शाम ढला तो यह पर्व अपने भव्यता को छूने लगा। निर्जला काया लिए सुहागिनें वेदी पर पूजन सामग्रियों के साथ आस्था, श्रद्धा-सबूरी के साथ अर्चन करने में लीन हो गईं। माधुर्य, उल्लास के बीच पूजा विधान में परिवार के सभी सदस्य देते नजर आए।
विज्ञापन

कार्तिक मास में वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी का दिन रविवार को फिर विशेष बन गया। अखंड सुहाग की खातिर महिलाओं ने अटूट आस्था से निर्जला व्रत पूरा किया। दिन के तीसरे पहर में इस पर्व का प्रसिद्ध पकवान घरों में तैयार होने लगा।
नए चावल के आटे से प्रसाद के रूप में लोक व्यंजन फरा और दोख्ता बना। इसके अलावा चांद भी बनाया गया। इसे माता पार्वती का स्वरूप मान वेदी के सिंदुर से टीक कर पूजा की रस्म पूरी की गई।
पूजा स्थल में गाय के गोबर से माता गौरी और विघ्नहर्ता श्री गणेश का प्रतिबिंब बनाया गया। सोलह शृंगार से सजी-धजी सुहागिनों ने विधि-विधान से वेदी पर पूजा-अर्चना की।
रात नौ बजे जैसे ही चांद निकला, महारानी का रूप मान उनके दर्शन का लालित्य भाव देखते ही बन रहा था। घर के छतों पर आकर सुहागिनों ने चलनी से चांद का दीदार किया। इस दौरान पवित्र आंचल और केश के लट से उन्हें आस्था का अर्घ्य दिया गया।
माता रानी से अखंड सुहाग के लिए पति के मंगल जीवन एवं दीर्घायु की निर्मल मन से कामना की गई। सजना से दीदार हुआ तो उल्लास का ठिकाना नहीं रहा। बदले में उपहार, प्यार सब मिला।
सुहागिनों ने पति के साथ सेल्फी लेकर पर्व को यादगार बनाया। घर-घर करवा चौथ पूजा का यह रस्म पूरा हुआ। इसके बाद फरा-दोख्ता का सेवन कर महिलाओं ने व्रत का समापन किया। जिनके पति नौकरी के चलते शहर से बाहर थे, उनसे वीडियो कॉल के जरिये संपर्क बनाया गया।
बाजार में खिली रही रौनक ः करवा चौथ पर्व के दिन बाजार की रौनक भी खिली रही। कपड़ा, आभूषण की दुकानों पर रोजाना की अपेक्षा ज्यादा बिक्री देखी गई। सुहागिनों को उपहार देनेे के लिए तरह-तरह के आभूषण और सुहाग के अन्य सामान और कपड़े खरीदे गए।
विज्ञापन

आभूषण कारोबारी पंकज ने बताया कि त्योहार के नाते रविवार को ज्वेलरी की अच्छी खासी बिक्री हुई। वहीं राहुल मोदी ने बताया कि आज के दिन साड़ी और शूट की बिक्री ज्यादा रही। गांधीनगर की शृंगार गली कहीं जाने वाले वाली त्रिपाठी गली और शालीमार तो महिलाओं से भरी रही। यहां सुहाग के सामानों की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें