फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्तिक माह और एकादशी तिथि सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। राम मड़इया महादेवा में डॉ. आरपी शुक्ल की ओर से आयोजित कार्तिक महोत्सव में बृहस्पतिवार को राम नाम संकीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास पूरे महीने और तिथियों में एकादशी का आध्यात्मिक महत्व सबसे अधिक है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। आषाढ़ मास से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा (चातुर्मास) में चले जाते हैं। इसी कार्तिक मास में एकादशी के दिन भगवान अपनी निद्रा का त्याग करते हैं और पुनः सृष्टि का संचालन संभालते हैं। भगवान के जागने के कारण ही सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस मौके पर डॉ. आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, राजेंद्र शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि रामायण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें