फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधायक ने लिया कटान क्षेत्र का जायजा

Thu, 07 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के बीड़ी बाध से सटे गांव पकड़ी संग्राम में सरयू नदी से हो रहे कटान की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने हर्रैया विधायक अजय सिंह से मदद मांगी। विधायक ने बुधवार शाम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से कटान आगे न बढ़े और गांव के लोगों को परेशानी न हो। विधायक ने अधिकारियों को तत्काल बचाव कार्य तेजी से शुरू करने के लिए कहा। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह और शेषनाथ सिंह, जूनियर इंजीनियर संजय कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह के साथ रविंद्र कुमार नायक मौजूद रहे। ग्रामीण खड़क बहादुर सिंह, तेज नारायण निषाद, रामजीत, शिवप्रसाद, नंदकुमार जोखू, दीनानाथ वकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें