फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घात लगाए बदमाश किशोरी को घायल कर भागे

Tue, 23 Sep 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के पांवड़ गांव में सोमवार रात करीब 8:30 बजे घर के बगल में छप्पर से कपड़े उतार रही किशोरी को बदमाशों ने दबोच लिया और छीना-झपटी करने लगे। शोरगुल सुनकर परिजन दौड़े तो बदमाश धारदार हथियार से किशोरी को घायल कर भाग गए। घायल किशोरी को सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। उपचार के बाद उसे सोमवार को घर भेज दिया गया। ग्रामीण इस घटना से काफी सहमे हैं। पांवड़ गांव में इसी तरह की यह दूसरी घटना है। 13 सितंबर को भी शौचालय के पास घात लगाए बदमाशों ने किशोरी से छिनैती की कोशिश की थी। शोर मचाने पर धारदार हथियार से घायल कर भाग गए थे। वहीं, पास के दुबौली दुबे गांव में बीते मंगलवार को घर के बगल चरन में जानवरों को चारा देने गई महिला के मुंह पर नशीला पदार्थ फेंककर छिनैती की कोशिश की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें