फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़का

Sun, 15 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ हावी होने पर चार दिन बाद हो सकती है हल्की बारिश
विज्ञापन

बस्ती। तापमान में धीरे-धीरे हो रही गिरावट के साथ सर्द मौसम ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम हल्की ठंड के चलते शनिवार को न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ हावी होने पर चार दिन बाद हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि चार दिन बाद अनुकूल माहौल बनने पर पश्चिमी विक्षोभ घिरने से हल्की बारिश हो सकती है। सुबह-शाम नमी की अधिकता से तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञ ने न्यूनतम तापमान में अभी गिरावट जारी रहने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें