बस्ती। विकसित उत्तर प्रदेश-2047 : समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष नेहा वर्मा ने की। अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में प्राप्त सुझावों का उपयोग महाभियान को और सशक्त बनाने और नागरिक सहभागिता बढ़ाने में किया जाएगा। पूर्व सभासद, प्रतिष्ठित नागरिक, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी और स्वयंसेवी संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहे। रिटायर्ड कर्नल केसी मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा, भाजपा नेता अंकुर वर्मा, पूर्व सभासद सचिन शुक्ला, अमरावती देवी, निर्मला देवी, मंजू श्रीवास्तव सहित कई अन्य नागरिक शामिल थे। इसके साथ ही प्रतिष्ठित व्यापारी, स्काउट एवं गाइड अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, अवर अभियंता जल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद