संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील सभागार में डीएम रवीश गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने समितियों पर खाद न होने की शिकायत की। डीएम ने जल्द खाद की उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इसके पहले डीएम व एसपी ने फसल अवशेष प्रबंधन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान हरिराम पासवान, शिवसागर चौधरी, राम प्रताप आदि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि क्षेत्र के सुरवार, जोधीजोत, भितेहरा, रुधौली सहित समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध नहीं है।
इससे दलहन, तिलहन के फसलों की बुवाई करने में असुविधा उत्पन्न हो रही है।ग्राम पंचायत पचारी कला के रामकुमार, इंद्र कुमार, कन्हैयालाल, राम शंकर चौधरी, कनिकराम, राजेश चौधरी, वीरेंद्र यादव, रामउग्रह, बलराम, कैलाश यादव, शिवकुमार आदि ने गांव पंचायत भवन से खंभा गांव को जाने वाली 370 मीटर खड़ंजे के जर्जर होने की शिकायत की।
इस दौरान सीएमओ डॉ आरएस दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, बीडीओ विनय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
भानपुर संवाद के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस काफी फीका रहा। कुल 16 मामलों में से मात्र दो मामलों का ही मौके पर समाधान हो सका। शेष दर्ज 14 शिकायतें सबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए सौंप दी गई।
शिकायतों की सुनवाई एसडीएम आशुतोष तिवारी ने की। इस मौके पर सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।