फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, छह ससुराली नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिसवारी गांव में अपने पिता के घर रह रही विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए तहरीर में ज्योति पटवा ने बताया है कि उसकी शादी बाक बाजार थाना उतरौला जनपद बलरामपुर में दीपक के साथ हुई है। ससुराल के लोग दहेज में मोटरसाइकिल व कम दहेज देने की बात पर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। मोटरसाइकिल के लिए रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। लोगों ने 9 अगस्त को दहेज की बात पर मारते-पीटते हुए घर से निकाल दिया। तब से वह पिता के घर रह रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पति दीपक, ससुर राम जियावन, सास कमलावती, देवर दिनेश, ननद मोनी और अनूपा के विरुद्ध मारपीट, दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें