चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज कलवारी में बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्रा
कलवारी। क्षेत्र के चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज कलवारी में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुक्रवार को विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक अमित चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल में विद्यालय की छात्रा अंशु वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, आस्था पांडे 90 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय, नाजनीन बानो व सौम्या 88.6 प्रतिशत अंक पा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि इंटर में शशि 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, संध्या शर्मा 84.6 पाकर द्वितीय, शमा परवीन 84.2 प्रतिशत पाकर तृतीय स्थान के अलावा साजिया ईरम 83.2, कुसुम 82.2 प्रतिशत व मंतसा 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किया । विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिमा चौधरी ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम से ही सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है।