बनकटी। लालगंज पुलिस ने नाबालिगा को बहला-फुसला कर भगाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने 4 जनवरी को अपने नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कर भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस नाबालिगा और आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार दोनों को महसों राजमहल के पीछे से बरामद कर लिया गया है। आरोपी जियाउद्दीन उर्फ सलमान (22) निवासी केटवाना थाना साकारन जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। संवाद