फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक साथ हुआ मामा-भांजे के शव का अंतिम संस्कार

Mon, 11 Sep 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
वाल्टरगंज,बस्ती। जन्माष्टमी कलश विसर्जन के दौरान बृहस्पतिवार को कुआनो नदी में डूबे मामा-भांजे के शव का रविवार को एक साथ पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद दोनों के शव का एक ही स्थान पर अंतिम संस्कार हुआ। इससे मथुरापुर, बारगाह बिलोड़ी दोनों गांव में शोक व्याप्त है। इनमें भांजे कृष्णा का शव शनिवार और मामा अरुण का शव रविवार को घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर गटरा पुल के पास मिला था।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बरागाह बेलौडी गांव में जन्माष्टमी की झांकी सजाई गई थी। शुक्रवार को वहां स्थापित कलश का विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे कुआनो नदी के बाराहक्षेत्र घाट पर गए थे। उन लोगों के साथ में उसी गांव का निवासी अरुण (15) पुत्र हरिश्चन्द्र अपने भांजे नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी कृष्णा (15) पुत्र महेन्द्र के साथ गया था। कलश प्रवाहित करते समय पांव फिसलने से अरुण और कृष्णा के अलावा एक-एककर छह महिलाएं डूबने लगीं। पास में डोंगी नाव लेकर मौजूद गौर थानाक्षेत्र के अजगैवा जंगल टोला धनघटी निवासी संदीप यादव ने जान पर खेलकर महिलाओं को बचा लिया, लेकिन दोनों किशोर लापता हो गए।
मामा के घर आए कृष्णा का शव शनिवार दोपहर बाद चार बजे मिला था। जबकि उसके मामा अरुण कुमार का शव रविवार सुबह गटरा पुल के समीप से एसडीआरएफ टीम को मिला। थानाध्यक्ष रामदेव ने शव बरामद किए जाने की जानकारी उच्च अधिकारियों और परिवार वालों को दी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद मूड़घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

-
हमउम्र मामा-भांजे का शव एक साथ जलते देख रो पड़े लोग
वाल्टरगंज। रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों के शव का अंतिम संस्कार मूड़घाट पर किया जाने लगा तो बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कृष्णा के परिवार के लोगों के साथ गांव के भी तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं बरगाह बिलौड़ी व आसपास के गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थे। दोनों शव एक साथ जलते देख लोगों आंखों से आंसू निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें