फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साफ होगी कुआनों, नदी के जीर्णाेद्धार और सफाई का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जनसहभागिता के माध्यम से कुआनों नदी के जीर्णाेद्धार एवं सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया। जिसके क्रम में कुआनों नदी की सफाई कार्य का शुभारंभ उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी, विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि गुलाब चंद्र सोनकर द्वारा किया गया। कुआनों नदी की सफाई कार्य के शुभारंभ के साथ-साथ वन विभाग द्वारा नदी के तट पर पौध रोपण का भी कार्य कराया गया। कुआनों नदी जनपद में विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत चन्दोखा में प्रवेश करती है, जो विकास खंड कुदरहा के लालगंज के संगम घाट में मनोरमा नदी से मिलती है। कुआनों नदी विभिन्न स्थानों पर जलकुंभी आदि के कारण प्रदूषित है। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जिसके अनुसार जनपद में कुल 14 स्थानों पर क्रमबद्ध रूप से सफाई का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें